प्रश्नोत्तरी: 26 november
1. “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: (b) छात्रों और शोधकर्ताओं को शैक्षिक सामग्री तक पहुंच
“वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” योजना का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को शैक्षिक लेख और पत्रिकाओं तक डिजिटल पहुंच प्रदान करना है।
2. INFLIBNET प्लेटफ़ॉर्म किसके तहत संचालित होगा?
उत्तर: (b) UGC
INFLIBNET प्लेटफ़ॉर्म को UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के तहत संचालित किया जाएगा।
3. S&P Global के अनुसार FY25 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का पूर्वानुमान क्या है?
उत्तर: (c) 6.8%
S&P Global ने FY25 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का पूर्वानुमान 6.8% रखा है।
4. संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: (d) 26 नवंबर
संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारतीय संविधान को अपनाया गया था।
5. IPL की नीलामी में साइन होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन हैं?
उत्तर: (d) वैभव सूर्यवंशी
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी IPL नीलामी में साइन होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।