Gyan Pragya
No Result
View All Result
  • Quiz
  • Polity
  • Geography
  • Economics
  • Science
  • Uttarakhand
  • GK
  • History
  • Environment
  • Hindi
Gyan Pragya
No Result
View All Result

सदिशों का योग, अंतर और गुणा (Addition, Subtraction, and Multiplication of Vectors)

सदिशों का योग (Addition of Vectors)

सदिशों को ज्यामितीय रूप से (त्रिभुज या समांतर चतुर्भुज नियम द्वारा) या घटकों के रूप में जोड़ा जा सकता है।

समांतर चतुर्भुज नियम

यदि दो सदिश A और B के बीच का कोण θ हो, तो उनके परिणामी सदिश R का परिमाण:
R = √(A² + B² + 2ABcosθ)

घटकों के रूप में योग

यदि A = Aₓî + Aᵧĵ + A₂k̂ और B = Bₓî + Bᵧĵ + B₂k̂ हो, तो
R = A + B = (Aₓ + Bₓ)î + (Aᵧ + Bᵧ)ĵ + (A₂ + B₂)k̂

सदिशों का घटाव (Subtraction of Vectors)

एक सदिश को दूसरे से घटाना वास्तव में पहले सदिश में दूसरे के ऋणात्मक सदिश को जोड़ने के बराबर है।
A – B = A + (-B)
यहाँ -B वह सदिश है जिसका परिमाण B के बराबर है लेकिन दिशा विपरीत है।

परिणामी का परिमाण

घटाव के लिए, A और -B के बीच का कोण (180° – θ) होगा।
R = √(A² + B² + 2ABcos(180°-θ))
चूंकि cos(180°-θ) = -cosθ, तो
R = √(A² + B² – 2ABcosθ)

सदिशों का गुणनफल (Multiplication of Vectors)

1. अदिश गुणनफल (Scalar or Dot Product)

दो सदिशों का अदिश गुणनफल एक अदिश राशि होता है।

  • सूत्र: A · B = ABcosθ
  • घटकों के रूप में: A · B = AₓBₓ + AᵧBᵧ + A₂B₂
  • गुणधर्म: यह क्रमविनिमेय है (A · B = B · A)।
  • लांबिक एकांक सदिशों के लिए: î·î = ĵ·ĵ = k̂·k̂ = 1 और î·ĵ = ĵ·k̂ = k̂·î = 0.

2. सदिश गुणनफल (Vector or Cross Product)

दो सदिशों का सदिश गुणनफल एक सदिश राशि होता है, जिसकी दिशा दोनों सदिशों के तल के लंबवत होती है।

  • परिमाण: |A × B| = ABsinθ
  • घटकों के रूप में (सारणिक विधि):
    A × B =
    îĵk̂
    AₓAᵧA₂
    BₓBᵧB₂
    = î(AᵧB₂ – A₂Bᵧ) – ĵ(AₓB₂ – A₂Bₓ) + k̂(AₓBᵧ – AᵧBₓ)
  • गुणधर्म: यह क्रमविनिमेय नहीं है (A × B = – B × A)।

संख्यात्मक उदाहरण

उदाहरण

प्रश्न: यदि सदिश A = 2î + 3ĵ + k̂ और B = 3î – ĵ + 2k̂ हैं, तो A · B और A × B ज्ञात कीजिए।

हल:
1. अदिश गुणनफल (A · B):
A · B = AₓBₓ + AᵧBᵧ + A₂B₂
A · B = (2)(3) + (3)(-1) + (1)(2)
A · B = 6 – 3 + 2 = 5

2. सदिश गुणनफल (A × B):
A × B = î((3)(2) – (1)(-1)) – ĵ((2)(2) – (1)(3)) + k̂((2)(-1) – (3)(3))
A × B = î(6 + 1) – ĵ(4 – 3) + k̂(-2 – 9)
A × B = 7î – ĵ – 11k̂

Next Post

न्यूटन के गति के नियम (Newton’s Laws of Motion)

 रेखीय  संवेग संरक्षण का नियम और इसके अनुप्रयोग

Moment of Inertia – जड़त्व आघूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact us
  • Disclaimer
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
: whatsapp us on +918057391081 E-mail: setupragya@gmail.com
No Result
View All Result
  • Quiz
  • Static Gk
  • Polity
  • Hindi
  • Geography
  • Economics
  • General Science
  • Uttarakhand
  • History
  • Environment
  • Computer
  • Contact us

© 2024 GyanPragya - ArchnaChaudhary.